मेरा चयन B.S.U.S.C के द्वारा बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी विषय के पद पर नियुक्ति हुई है। आज मैंने अपने डिग्री कॉलेज में सहायक प्राध्यापक (संविदा) के पद पर अपना योगदान किया। सभी गुरुजनों को मेरा नमस्कार। मैं पल्लवी दीक्षित। आप सभी को यह सूचित करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मेरा बिहार हिंदी सहायक प्राध्यापक पद पर चयन हो गया एवं महाविद्यालय में अपना पदभार भी ग्रहण कर लिया है। आज जीवन के जो इस पड़ाव में पहुँची हूँ, इसका श्रेय मैं अपने गुरुकुल परिवार की सभी शिक्षिकाओं को देती हूँ। उन सभी के प्रति तहे दिल से आभार व्यक्त करती हूँ, जिनके द्वारा दी गई शिक्षा हमेशा मेरे जीवन के हर मोड़ पर मेरा मार्गदर्शन किया है एवं आगे भी करेगी।




